कटनी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में रूचि नहीं लेने और कमजोर प्रगति वाले 17 बीएलओ सुपरवाइजर और 61 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
एस डी एम श्री चतुर्वेदी ने मतदान केन्द्र क्रमांक 61 से 80 के नोडल अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी पीएचई जितेन्द्र गुप्ता द्वारा प्रगति न्यून होने और फ़ोन नहीं उठाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनसे 24 नवंबर को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों में बीएलओ एप में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य 40 प्रतिशत से कम होने पर 17 बीएलओ सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इन सभी से ए ईआरओ के समक्ष जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा मतदान केंद्रों में बीएलओ एप में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य 30 प्रतिशत से कम होने पर मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 61 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इन सभी को एईआरओ के समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।


