छिन्दवाड़ा/22 नवंबर 2025/ नंदीशाला योजना के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा, परासिया, बिछुआ, चौरई एवं पांढुर्णा विकासखंड के किसान हितग्राहियों को उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार की उपस्थिति में नंदी सांड वितरित किये गये।
योजना के अंतर्गत नंदी सांड की कुल लागत 25720 रूपये है, जिसमें शासन की योजना के अनुसार 75 प्रतिशत राशि 19290 रूपये का अनुदान एवं 25 प्रतिशत राशि 6430 रूपये हितग्राही का अंशदान होता है।
किसानों द्वारा बताया गया कि यह योजना बहुत अच्छी है। इससे हमको काफी लाभ होता है। इस योजना का लाभ लेकर हम बहुत खुश है। किसान हितग्राहियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्यवाद प्रेषित किया गया। साथ ही उप संचालक पक्षवार के द्वारा योजना के अंतर्गत विकासखंड मोहखेड के श्री विजय माहोरे ग्राम कुकड़ाचिमन के बकरी पालन फार्म का निरीक्षण किया गया, जिसमें बकरी का शेड बकरियों की संख्या और बीमा एवं चैफ कटर चार बिन्दुओं पर सत्यापन किया गया। विकासखंड परासिया के श्री अनिल पवार ग्राम शीलादेही के बकरी पालन फार्म का निरीक्षण एवं विकासखंड अमरवाड़ा के श्री विजय चंद्रवंशी ग्राम खकरा चौरई के बकरी पालन फार्म का निरीक्षण कर योजनाओं का प्रचार किया गया, जिससे पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सकें।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


