कालापीपल(बब्लू जायसवाल)सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी व विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में एकता पदयात्रा निकाली गई,इस यात्रा में स्कूली बच्चे,सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए,यात्रा का उद्देश्य’एक भारत’श्रेष्ठ भारत’का संदेश फैलाना और सरदार पटेल के योगदान को याद करना था,यात्रा का एकत्रिकरण होकर कुरावर रोड विधायक कर्यालय से प्रारंभ हुआ एवं नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए,शासकीय महाविद्यालय शुजालपुर रोड पर कार्यक्रम का समापन हुआ,हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते और राष्ट्रभक्ति गीतों पर झूमते निकले लोगों ने’एक भारत श्रेष्ठ भारत’का संदेश दिया,कार्यक्रमम ने पधारे अतिथियों कहा कि सरदार पटेल ने अपने बुद्धि कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़कर‘एक भारत’श्रेष्ठ भारत’अखंड भारत’ का निर्माण किया,अब उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विकसित भारत निर्माण के लिए एकता का कदम बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की याद में गुजरात में विश्व की सबसे बड़ी स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया है जो आज राष्ट्र की एकता का संदेश दे रहा है,इस अवसर जिला अध्यक्ष रवि पांडे,सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं सभी मंडल अध्यक्ष,जिलापंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान,जनपद सीईओ डीआर एस राणा,एसडीओपी निमेष देशमुख, बीआरसी अशोक उपलावदिया, शुजालपुर थाना प्रभारी संतोष पाठक,उप निरीक्षक रवि भंडारी आदि शामिल हुए..!


