• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर जिले भर में ABVP द्वारा वृहद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
November 22, 2025
in कटनी
0
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर जिले भर में ABVP द्वारा वृहद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कटनी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की सार्घशती वर्ष (150वीं जयंती) के पावन अवसर पर भारतीय महापुरुषों के प्रति आत्मगौरव,ज्ञान एवं जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देने हेतु जिलेव्यापी वृहद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। परिषद द्वारा किए गए इस आयोजन को विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के 6 नगरों के 53 विद्यालयों से कुल 5253 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। यह सहभागिता संख्या जिले में अब तक आयोजित छात्र गतिविधियों में एक नया कीर्तिमान है।

कटनी नगर में आयोजित मुख्य केंद्र फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में 1522 विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर परीक्षा दी। विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या को सुचारू रूप से प्रबंधन करने हेतु परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। केंद्र पर सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, अनुशासन,प्रबंधन, समय पालन तथा सुरक्षा व्यवस्था में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

बिरसा मुंडा जी के जीवन से युवाओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। शिक्षा, संघर्ष और समाजोन्मुखी विचार उनके जीवन की विशेष पहचान रहे हैं। इसी प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं में ज्ञान-विकास की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अभाविप महाकोशल के प्रांत सह मंत्री एवं विभाग संगठन मंत्री सुव्रत बाझल जैन ने कहा कि परिषद केवल जन्म जयंती का उत्सव ही नहीं मानती अपितु महापुरुषों के जीवन चरित्र को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है, साथ ही विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ साथ व्यक्तित्व निर्माण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति चेतना से जुड़े विषयों पर भी नेतृत्व का भाव विकसित करने का कार्य विद्यार्थी परिषद करता है। हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता बताती है कि युवाओं में भारतीय संस्कृति एवं सभी महापुरुषों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं उनके बारे में जानने की गहन जिज्ञासा है।

जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल संचालन सभी कार्यकर्ताओं, विद्यालयों और अभिभावकों के सहयोग से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि कटनी जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा और सीखने की अपार क्षमता है। परिषद ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्र.श्रीकांत शुक्ला,नगर उपाध्यक्ष प्र.अनिल गर्ग, प्र.कपूर सोनी,विभाग संयोजक सीमांत दुबे,नगर मंत्री संजय कुशवाहा,नितिन साहू,समर्पण झा,अवध पांडे,अंशुल गोस्वामी,आकाश चौधरी,राहुल दुबे, आदेश त्रिपाठी प्रभात साहू अमन रजक अभिषेक,सुमित आकाश,सिमरन ,अदिति,कोमल मानसी,
सहित अन्य कार्यकर्ता और प्राध्यापक कार्यकर्ताओं को उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा परिषद द्वारा दिसंबर माह में कि जाएगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी परिषद द्वारा शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पांढुर्णा में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत भंसाली स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*

*जिला पांढुर्णा में "मुस्कान विशेष अभियान" के तहत भंसाली स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d