छिन्दवाड़ा/20 नवंबर 2025/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कलापथक दल द्वारा आज जिले के संकल्प पब्लिक स्कूल परतला में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे की वस्तुओं से होने वाली हानि एवं नशे से दूर रहने के उपाय बताए गए। साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें संचालक श्री संदीप अग्निहोत्री एवं उनके सभी शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल द्वारा किया गया ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


