छिन्दवाड़ा/20 नवंबर 2025/परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग छिंदवाड़ा के विशेष जांच दल द्वारा आज अमरवाड़ा-हर्रई क्षेत्र में छोटे-बड़े स्कूल वाहनों को रोककर उनके परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस आदि की जांच की गई।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस जांच के अंतर्गत परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा वाहनों में दस्तावेज संबंधी कमियां पाये जाने पर 12 वाहनों से 52500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही एक वाहन क्रमांक एमपी 49 टी 0646 (मैजिक) को बिना दस्तावेज संचालित पाये जाने पर वाहन को जप्त कर पुलिस थाना हर्रई की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों/चालकों को समझाइश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की भी कार्यवाही की जायेगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


