प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एसडीएम श्री चतुर्वेदी ने एसआईआर की प्रक्रिया को विद्यार्थियों को अच्छी तरह समझाते हुये कहा कि इसका मूल मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरह से अपडेट करना है। इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना, जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम को डिलीट करना और जो छूट गए हैं उनके नाम को जोड़ना शामिल है। इस प्रक्रिया में बीएलओ का पूरा सहयोग रहेगा परंतु यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन की यह मंशा है कि इसमें एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी सम्मिलित हो और इस कार्य को अच्छी तरह संपन्न करें। बीएलओ के साथ मिलकर के इस कार्य का समाधान करें। बीएलओ पहले एसआईआर फॉर्म का वितरण करेंगे। इस फॉर्म को एनएसएस के स्वयंसेवक भरने में मदद करेंगे। जो लोग 2003 में मतदाता नहीं थे या कहीं दूसरी जगह से आए हैं या कहीं दूसरी जगह चले गए हैं वे लोग अपने माता-पिता या दादा-दादी के नाम से अपना डाटा भरेंगे। सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरा जाएगा और वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि किसी का नाम बदलना है तो फॉर्म साथ भरने की जानकारी भी दी गई है फॉर्मेट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में डॉ. माधुरी गर्ग, प्रोफेसर जी एम मुस्तफा, डॉ. विनय बाजपेई, डॉ रूकमणि प्रताप सिंह, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. सुनील त्रिपाठी की उपस्थिति रही। अंत में डॉ. माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस कार्य में सहयोग करने के लिए कहा।


