• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*”खुशियों की दास्तां”* *छिंदवाड़ा के युवा जनजातीय गौरव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित* *”मेधावी पुरस्कार योजना” में चयनित अनुसूचित जनजाति वर्ग की 2* *छात्राओं का प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हस्ते हुआ सम्मान*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 16, 2025
in छिन्दवाडा
0
*”खुशियों की दास्तां”* *छिंदवाड़ा के युवा जनजातीय गौरव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित* *”मेधावी पुरस्कार योजना” में चयनित अनुसूचित जनजाति वर्ग की 2* *छात्राओं का प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हस्ते हुआ सम्मान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/16 नवंबर 2025/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष पर देशभर में पाँचवाँ जनजातीय गौरव दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले से राष्ट्र को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में 15 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर जिले के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले की दो जनजातीय मेधावी छात्राओं का सम्मान किया। साथ ही कु. वैष्णवी सरियाम को विज्ञान पुरस्कार के अंतर्गत महाराजा शंकर शाह पुरस्कार योजना के अंतर्गत 50000 रुपए एवं कु.यशिका धुर्वे को रानी दुर्गावती मेधावी पुरस्कार योजना के अंतर्गत 51000 रूपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया गया।
छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ‘मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना’ के अंतर्गत ‘बालिका विज्ञान पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए, 50000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा यह पुरस्कार उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने विज्ञान संकाय के विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित) में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों और प्रदेश में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हों। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र का गहन सत्यापन करने के बाद वैष्णवी को प्रथम स्थान के साथ पुरस्कार के लिए चुना गया है।
कु. वैष्णवी सरियाम ग्राम सिवनी पांढुर्णा, जिला छिंदवाड़ा की निवासी हैं। उनके पिता श्री विनोद सरियाम किसान हैं और माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।
कु. वैष्णवी ने 300 में से 284 अंक अर्जित कर विज्ञान संकाय के विषयों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह घर पर रहकर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं।
शासकीय आदर्श बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा की छात्रा कु.यशिका धुर्वे ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 500 अंकों में से 484 अंक अर्जित कर अनुसूचित जनजाति वर्ग में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके फलस्वरूप उनको मध्यप्रदेश शासन द्वारा शंकरशाह/रानी दुर्गावती पुरस्कार योजना के अंतर्गत 51000/- (ईक्कावन हजार रूपये) की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। कु.यशिका धुर्वे के पिताजी ड्रायवर है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई*

*पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d