मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासन की एक महत्वपूर्ण योजना ‘माँ तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के कुशल मार्गदर्शन में आज छिंदवाड़ा जिले से 38 युवतियों का दल भोपाल के लिए रवाना हुआ।
जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले व प्रदेश के युवाओं को देश की सीमाओं का भ्रमण और सेना की सैन्य गतिविधियों से अवगत कराना है। यह दल आज शाम को भोपाल पहुंचने के बाद 18 नवंबर को तनोट माता मंदिर लोंगेवाला बॉर्डर राजस्थान के लिए रवाना होगा। छिंदवाड़ा से दल प्रभारी के रूप में जिला खेल प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति मार्को युवतियों के साथ रवाना हुई । इस अवसर पर जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने युवतियों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और इस दौरान नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर श्री विक्रम अहके स्वयं युवतियों का हौसला बढ़ाने रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएँ दी। यह दल अपनी अनुभव यात्रा पूरी करके 23 नवंबर को छिंदवाड़ा लौटेगा। इस अवसर पर श्री दीपक उइके, श्री गोपाल धुर्वे, श्री विक्रांत यादव, श्री विनीता नेटी और खेल विभाग के सभी युवा समन्वयक उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


