भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु राष्ट्रीय स्तर का वार्षिक पत्र लेखन अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 8 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में पत्र लेखन की कला को बढ़ावा देना तथा उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति हेतु प्रोत्साहित करना है।
इस वर्ष अभियान का विषय “Letter to My Role Model” (मेरे आदर्श को पत्र) निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को केवल हस्तलिखित पत्र भेजने होंगे; टाइप किए गए पत्र मान्य नहीं होंगे।
प्रतियोगिता की मुख्य बातें
प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी —
(1) 18 वर्ष से कम
(2) 18 वर्ष से अधिक
प्रत्येक वर्ग में दो श्रेणियाँ होंगी:
अंतर्देशीय पत्र (500 शब्दों तक) तथा लिफाफा (1000 शब्दों तक)
प्रतिभागियों को आयु प्रमाणपत्र पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है जिसमे लिखना होगा कि प्रतिभागी की आयु दिनाँक 01.09.25 को 18 वर्ष से अधिक/कम है ।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पुरस्कार
विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे —प्रथम पुरस्कार : ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार : ₹10,000, तृतीय पुरस्कार : ₹5,000
इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर क्रमसः राशि 50000/- 25000/- 10000/- से पुरुस्कृत किया जाएगा ।
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विद्यालयों से विशेष आग्रह
जबलपुर डाक मंडल ने विद्यालयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को इस अभियान में भाग लेने हेतु प्रेरित करें। पत्र लेखन की प्रतिभा को बढ़ावा देने एवं छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभियान अत्यंत उपयोगी है।
विद्यालय, संस्थाएं एवं इच्छुक विद्यार्थी अपने हस्तलिखित पत्र 8 दिसम्बर 2025 तक प्रवर अधीक्षक, जबलपुर डाक मंडल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
—
वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर
जबलपुर संभाग, जबलपुर


