कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के ,ग्राम देवगांव मैं आज 15 नवंबर को धरती आबा क्रांतिकारी वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का कार्यक्रम राजवंशी कौन समाज संगठन के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रूप मैं अरविंद सिंह तेकाम, बलदेव सिंह सोनू मारा विनीता सिंह मिहीलाल कश्यप,सोहन सिंह,मेलाराम, रज्जू सिंह चंदूरहा,एवम उपस्थित सभी आदिवासी समाज ने सर्वप्रथम बिरसा मुंडा,बाबा साहब के छायाचित्र पर दीप प्रजुलित कर माल्यार्पण से की गई । तत्पश्यात नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने आदिवासी गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी ।
आपको बता दे कि बिरसा मुंडा ने गरीबी, अत्याचार, भुखमरी और दमनकारी जमींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासियों को जागरूक किया। उन्होंने अपने हक और अधिकारों के लिए जल, जंगल और जमीन के लिए उनका ‘धरती आबा’ आंदोलन ऐतिहासिक था। बिरसा मुंडा ने न केवल स्वयं आवाज उठाई, बल्कि समाज के लोगों को भी अपनी संस्कृति, धर्म और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भी ‘बिरसा सेना’ तैयार कर अपनी आवाज बुलंद की। बिरसा मुंडा ने देश और समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किए तथा आंदोलन के माध्यम से संघर्ष के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने धर्म, संस्कृति की रक्षा और अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया। समाज के लिए समर्पित इस वीर ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अपना जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया । इस मौके पर सभी ने धर्म और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लिया l
हरिशंकर बेन


