अभियोजन अधिकारियों की कार्यदक्षता संवर्धन हेतु एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित
अभियोजन अधिकारियों के सर्वागीण विकास, कार्यदक्षता में वृद्धि एवं नवीन परिदृश्य के अनुरूप कार्य करने के लिए “एनडीपीएस एक्ट, नवीन दाण्डिक कानून एवं फॉरेंसिक साईंस” विषय पर भोपाल संभाग की एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला मगधम ग्रान्ड रिसोर्ट एण्ड बैंक्यूट, सांची जिला रायसेन में दिनांक 15.11.2025 को आयोजित की गयी।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमान अनिल कुमार सोहाने, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय रायसेन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्याययाधीश महोदय द्वारा अपने के उद्बोधन में अभियोजन के कर्तव्यो की बारीकियो पर, न्याय व्यवस्था पर, पुलिस कार्यवाहियो पर चर्चा की |
कार्यशाला में विशेष अतिथि श्रीमान सचिन जैन, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय रायसेन, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला,IFS/DFO जिला रायसेन, श्रीमान पंकज कुमार पाण्डेज, IPS/ पुलिस अधीक्षक रायसेन, श्रीमान रामेश्वर कुमरे, संयुक्त संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल म. प्र. द्वारा अपने उद्बोधन में अभियोजन की बारीकियों, न्याय व्यवस्था, कार्यशाला का उद्देश्य्, ज्ञान एवं प्रतिभा संवर्धन पर, कार्यो मे आई चुनौतिया एवं उनके समाधान, नवीन कानून विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्याशाला में श्री नीतेश कृष्णन, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी उज्जैन द्वारा एनडीपीएस एक्ट 1985 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में व्याख्यान दिया गया | श्री कृष्ण कुमार गौतम, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, दमोह द्वारा नवीन दाण्डिक कानूनों के संबंध में व्याख्यान दिया।
श्रीमान डॉ. हर्ष शर्मा, पूर्व निदेशक स्टेट फॉरेंसिक लैब भोपाल द्वारा फॉरेंसिक साईंस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान एवं अधिनियमों के संबंध में व्याख्यान दिया गया |
कार्यशाला के अंतर्गत सम्मिलित सभी जिलें भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर एवं रायसेन के अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महानिदेशक लोक अभियोजन भोपाल मध्यप्रदेश माननीय श्रीमान बी.एल. प्रजापति जी के मार्गदर्शन में उक्त कार्यशाला का आयोजन प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन श्री अनिल कुमार मिश्रा जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।
कार्यशाला के समापन पर प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन रायसेन श्री अनिल कुमार मिश्रा जी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री महेश कुमार हरदोलिया जी, श्री विकास राज लोहिया एडीपीओ द्वारा मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, व्याख्याता, अन्यत्र जिलों से उपस्थित हुए अभियोजन अधिकारी एवं स्टाफ को कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन श्रीमती जागृति पांडे सहायक जिला लोक अभियान अधिकारी भोपाल द्वारा किया गया |
श्रीमती किरण नंदकिशोर
मीडिया सेल प्रभारी/ एडीपीओ
जिला रायसेन म0प्र0


