कटनी।
हम सबके आराध्य, संकटहारी, मनोकामना पूर्ण करने वाले काल भैरव महाराज की कृपा से भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर श्री काल भैरव जन सेवक समिति रजिस्टर्ड द्वारा जालपा मंदिर मंच एवं काल भैरव मंदिर परिसर में भव्य महाआरती और विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और “जय भैरव बाबा की” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। दीपों की रौशनी, ढोल-नगाड़ों का नाद और भक्ति की ऊर्जा ने माहौल को पूर्ण रूप से आध्यात्मिक बना दिया।
समिति के पदाधिकारी हमेशा धर्म कार्य में अग्रणी
समिति के अध्यक्ष सनील कुमार गौतम, उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष शशांक सोनी एवं सचिव प्रिंस पहारिया ने बताया कि—
“हमारी श्रद्धा सिर्फ भगवान की सेवा में है। हर त्योहार पर निरंतर प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजन समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से ही संभव हो पाता है। बाबा की कृपा से यह सेवा आगे भी निरंतर चलती रहेगी।”
कटनी में समिति लगातार हर धार्मिक कार्यक्रम को उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ आयोजित कर रही है।
जालपा माई दुर्गा समिति का भी रहा विशेष सहयोग
भैरव अष्टमी के इस पावन आयोजन में जालपा माई दुर्गा समिति के सदस्य—
अशोक खंपरिया, हर्ष रावत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भक्ति, उत्साह और सेवा — यही है काल भैरव जन सेवक समिति की पहचान
गौतम मोहल्ला, काल भैरव मार्ग स्थित समिति वर्षों से धर्म और समाज सेवा के इस पवित्र कार्य में जुटी हुई है। हर आयोजन में भक्तों के लिए सुसंगठित, श्रद्धापूर्ण और ऊर्जा से भरा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।


