• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नदिया टोला के बच्चों को स्कूल जाने में हो रही भारी परेशानी न सड़क, न पेयजल, शिक्षकों को भी झेलनी पड़ रही दिक्कतें, ग्रामीणों की गुहार के बाद भी प्रशासन मौन

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2025
in कटनी
0
नदिया टोला के बच्चों को स्कूल जाने में हो रही भारी परेशानी  न सड़क, न पेयजल, शिक्षकों को भी झेलनी पड़ रही दिक्कतें, ग्रामीणों की गुहार के बाद भी प्रशासन मौन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पोंडी कला बी के अंतर्गत आने वाला नदिया टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। इस कारण विद्यालय आने-जाने में बच्चों और शिक्षकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।कीचड़ और जलभराव से रास्ता दुर्गम हो जाता है, जिससे कई बार बच्चों को विद्यालय तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता। विद्यालय परिसर में पेयजल की सुविधा का भी अभाव है। हैंडपंप खराब पड़े हैं और पाइपलाइन व्यवस्था ठप है। इस कारण बच्चों और शिक्षकों को स्कूल समय में पीने के पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। यहाँ कोई विभागीय अधिकारी आता है तो उसे भी आने जाने में दिक्कत होती है।

हासिल जानकारी के अनुसार, साल 1998 में नदिया टोला में प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण हुआ था। गांव में स्कूल खोला गया। अब भवन जर्जर स्थिति में है और पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। शाला प्रभारी भारत शुक्ला ने बताया कि स्कूल में वर्तमान में 22 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन पेयजल सुविधा न होने से उन्हें गांव के हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाई, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे।

इनका कहना है:- नदिया टोला विद्यालय में पेयजल व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।:- प्रेम कोरी, बीआरसीसी ढीमरखेड़ा

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भैरव अष्टमी उत्सव में भव्य महाआरती का दिव्य आलोक, जय-जयकार से गुंजा काल भैरव धाम

भैरव अष्टमी उत्सव में भव्य महाआरती का दिव्य आलोक, जय-जयकार से गुंजा काल भैरव धाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.