• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप ISSF मिस्र में श्रेया अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक, देश का नाम किया रोशन….वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
November 13, 2025
in नर्मदापुरम
0
विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप ISSF मिस्र में श्रेया अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक, देश का नाम किया रोशन….वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदापुरम/जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर की बेटी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेया अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते आइएसएसएफ वर्ल्ड निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हैं।काहिरा (मिस्र) में आयोजित ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत की प्रतिभाशाली निशानेबाज श्रेया अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251113-WA0018.mp4

श्रेया ने इस प्रतियोगिता में एलेवेनिल वालारिवन और मेघना सज्जनार के साथ टीम बनाकर भाग लिया। तीनों भारतीय शूटरों ने उत्कृष्ट तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम को तीसरा स्थान दिलाया। अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेया अग्रवाल नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल की भांजी हैं। मिस्र में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शूटर श्रेया को मिली इस सफलता पर नर्मदापुरम की पत्रकार डॉ. सीमा कैथवास ने बताया कि श्रेया ने संघर्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गौरवान्वित किया है। श्रेया ने संघर्षों को पीछे छोड़ कर यह जीत हासिल की हैं। अवगत हो कि 25 साल की राइफल शूटर श्रेया का निशानेबाजी में सफर 2015- 2016 में शुरू हो गया था,जब उसे गन फार ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर में टैलेंट सर्च प्रोग्राम के माध्यम से प्रवेश मिला था। निरंतर अभ्यास से उसने अपने आप को तराशा। चार से छह घंटे कोच निशांत नथवानी के मार्गदर्शन में कठोर अभ्यास से उसने काहिरा में पदक विजेता का सफर तय किया है। 2022 के बाद स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण श्रेया राष्ट्रीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन पाई थीं।हालांकि, इस दौरान उन्होंने निरंतर मेहनत जारी रखी और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए मानसिक और तकनीकी दोनों स्तरों पर स्वयं पर कार्य किया। उनकी यह दृढ़ता और समर्पण ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में सफलता का आधार बना। साल 2018 में मध्य प्रदेश सरकार ने श्रेया को एकलव्य अवार्ड से नवाजा था और साल 2019 में वह देश की नंबर एक राइफल शूटर बन गई। अवगत हो कि 10 वर्षों से श्रेया गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में सीनियर कोच निशांत नथवानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस जीत में यह भी बताना जरूरी है कि जब श्रेया विश्व चैंपियनशिप मिस्र में भाग ले रही थी, तब उनकी नानी का निधन जबलपुर में हुआ और चैंपियनशिप के दौरान उनका अंतिम संस्कार हो रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों द्वारा चैंपियनशिप के कारण नहीं दी गई थी। श्रेया का बचपन से ही अपने नाना-नानी से बेहद लगाव रहा हैं। श्रेया अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और शुभचिंतकों को मानती हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शिक्षा के मंदिर में फर्जी डिग्री का खेल! — मध्यप्रदेश में बड़ा खुलासा, एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप

शिक्षा के मंदिर में फर्जी डिग्री का खेल! — मध्यप्रदेश में बड़ा खुलासा, एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d