छिन्दवाड़ा/10 नवंबर 2025/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक ‘‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’’ के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिलेभर में जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और योगदान को याद करते हुए सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में ‘‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’’ के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


