कालापीपल(बब्लू जायसवाल)देश दिल कहीं जाने वाली
दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर सोमवार शाम हुए कार विस्फोट के बाद शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है,इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए जिसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया,इस राष्ट्रव्यापी अलर्ट के मद्देनजर,कालापीपल पुलिस थाने टीम ने विभिन्न
स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की गहन तलाशी ली,इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ भी की गई,पुलिस ने बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन बाजार एवं क्षेत्र में पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी,कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है,उन्होंने बताया की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगातार चेकिंग कर रही है,
पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है,जिसमें बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से चेकिंग की गई।


