नगर निगम कटनी द्वारा द्वारा कटाए घाट में चार दिवसीय एकल नृत्य सामूहिक नृत्य एकल गान,फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की इसी अवसर पर जे पी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री राकेश जेदिया के मार्ग दर्शन एवं
श्रीमती अंजुलता सेन एवं श्री मती अर्पणा मिश्रा के सहयोग में में पूर्ण उत्साह के साथ अपनी प्रतिभागिता दर्ज की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिनांक 9-11-25 को पुरस्कार वितरण समारोह में कटनी महापौर एवं शासन के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में जे पी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
वर्ग अ में एकल गायन में द्वितीय स्थान मिवान बजाज ने तृतीय स्थान पर उत्कर्ष राज शर्मा तथा
वर्ग ब एकल गायन में तृतीय स्थान समर्थ तिवारी
वर्ग अ एकल नृत्य में तृतीय स्थानआर्चा सुहाने
वर्ग ब एकल नृत्य में तृतीय स्थान समृद्धि गुप्ता
वर्ग अ फैंसी ड्रेस में द्वितीय स्थान वेदिका जुममनानी
वर्ग ब सामूहिक नृत्य में एवं सांत्वना पुरस्कार
समृद्धि गुप्ता ,माही गुप्ता,पावनी उपाध्याय ,
अन्वित तिवारी,तथांशी जैन, आन्या द्विवेदी, वाणी झामनानी , भूमिका शर्मा,श्रेया गुप्ता सुधांशु जेदिया अद्विक भट्टाचार्य कोयल मॉल अर्षिता मिश्रा अनिका श्री ने प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया है इन विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि पर मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में ट्राफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान हुए शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया


