कालापीपल(बब्लू जायसवाल) अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर राजकुमार हलदर द्वारा पटवारी हल्का क्रमांक 117 ग्राम खोकराकलॉ के पटवारी मदनलाल पंवार को शासकीय कार्य करने में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं इनके विरूद्ध विभागीय जाँच संस्थित की गई है,निलंबन काल में पटवारी मदनलाल पंवार का मुख्यालय तहसील कालापीपल रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।इसके साथ ही पटवारी हल्का क्रमांक 117 ग्राम खोकराकलां का प्रभार भगवतसिंह परमार पटवारी हल्का क्रमांक 113 झुण्डी तहसील कालापीपल को उनके वर्तमान प्रभार के साथ-साथ अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।


