दिनांक : 9 नवंबर 2025, रविवार
स्थान: चंदनगाँव, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा जिले के चंदनगाँव में नाथ समाज का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महायोगी शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा‑अर्चना से किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने दीपावली की एक‑दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।लिए गए निर्णयसभा में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि छिंदवाड़ा जिले में नाथ समाज का सामुदायिक मंगल भवन निर्मित किया जाएगा। साथ ही, बाबा गुरु गोरखनाथ जी के लिए शासन से भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस निर्णय का उपस्थित समाजबंधुओं ने खुले दिल से स्वागत किया।नई जिम्मेदारियांरवि नाथ चौहान – जबलपुर संभागीय अध्यक्ष
रहेश नाथ चौहान – संभागीय उपाध्यक्ष
राकेश गौर जोगी – सागर जिला अध्यक्ष
कैलाश नाथ चौहान – छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष
सुशील नाथ – युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव
डॉ. दुर्गेश चंदेल – छिंदवाड़ा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष
संतोष चौहान – युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
महेंद्र नाथ राजा चौहान – युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
शिवनाथ चौहान – छिंदवाड़ा जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष
गोलू नाथ चंदेल – सोनपुर नगर अध्यक्षप्रमुख उपस्थितिबुद्ध नाथ विक्की चौहान – प्रदेश अध्यक्ष
दीपक नाथ चौहान – प्रदेश महासचिव
जितेंद्र नाथ चौहान – युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
सुशील नाथ – युवा मोर्चा महामंत्री
कैलाश नाथ चौहान – छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष
विवेक नाथ चंदेल – युवा मोर्चा छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष
साथ ही श्रीमती कंचन चौहान, अंजना चौहान, सुरेश नाथ चौहान, विकास चंदेल, राजकुमार चौहान, मिथुन चंदेल, घनश्याम चौहान, गोपाल, गोलू चौहान, अरविंद नाथ पवार और भुरा चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।संगठन का संकल्पयोगी नाथ महासंघ ने समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और स्वावलंबन के क्षेत्रों में मिलकर सतत कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज की एकता और प्रगति की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत सिद्ध हुआ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


