छिंदवाड़ा जिले के नेर जमानिया स्थित छोटा महादेव मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय मढ़ई मेले का भव्य आयोजन 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक किया गया। मंदिर समिति ने बताया कि यह पारंपरिक और विशाल मेला हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।सुबह से ही छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सौसर, मोहखेड़, जुन्नारदेव, परासिया, बिछुआ, चौरई, हर्रई, अमरवाड़ा, तामिया समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शंकर, लटूरिया बाबा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का पूजन-अर्चन कर “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ जल गंगा का आनंद ले रहे हैं और पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भी मेला आयोजित होता है। इस बार भी मेले में श्रद्धालु अपनी रुचि के अनुसार जमकर खरीदारी का आनंद ले रहे हैं।मेले का समापन रविवार, 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर छोटा महादेव मंदिर समिति ने दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


