शनिवार को आयोजित मेला का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मेला परिसर पहुंचकर जायजा लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर दुकानदारों से संवाद किया और सभी स्टॉल्स में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों से संवाद भी किया और उनका मनोबल बढ़ाया। मेला परिसर में शाम को ओपन शो के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही प्रेरणादाई फिल्म आई एम कलाम का महापौर श्रीमती सूरी ने निगम के पार्षदों और उपस्थित जनसमूह के साथ अवलोकन करते हुए कहा कि इस तरह के प्रेरणादाई आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता,तुलसा गुलाब बेन,बीना बैनर्जी,सुमन राजू माखीजा,पार्षद शकुन्तला सोनी,वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी सहित अन्य जनों की विशेष मौजूदगी रही।


