MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
सागर। धर्मपुरी स्थित श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में 19 से 25 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा श्री इन्द्रेश जी महाराज द्वारा वाचन की जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में श्री गिरिधर लाल जी सरकार एवं श्री बालाजी सरकार की विशेष झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस आध्यात्मिक आयोजन के चरण सेवक अनुश्री-शैलेन्द्र कुमार जैन (विधायक, सागर) हैं, जिन्होंने इसे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व बताया है।


