कटनी प्रशासनिक कार्यों में सुविधा एवं नगर निगम के जनसंपर्क शाखा द्वारा किये जा रहे वर्तमान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें शाखा के कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्यो के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी जनसंपर्क के अधीन कार्य संपादन करने के दायित्व सौंपे हैं।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से निकाय होमपेज से संबंधित प्रचार-प्रसार करना, समाचार पत्रों में निकाय से संबंधित विज्ञापन जारी करने, संबंधित रिकार्ड व्यवस्थित रखने तथा प्रकाशन उपरांत समय पर पत्र-पत्रिकाओं एवं मीडिया के भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। वहीं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजन, जिलाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों, स्वतंत्रता सेनानियों, औद्योगिक संगठनों, संपादकों एवं पत्रकारों की अद्यतन सूची तैयार कर उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने एवं दूरभाष से सूचित करने के कार्य के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, निकाय से संबंधित निगेटिव समाचारों के खंडन हेतु प्रतिवेदन प्राप्त करना तथा जनसंपर्क अधिकारी द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित करनें हेतु अमित सोनी सहायक ग्रेड-3, शिखा परौहा उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक, तथा विजय गर्ग स्थायी कर्मचारी को निर्देशित किया गया है।


