MPNEWSCAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के फरार व इनामी अपराधियों पर विशेष अभियान के बाद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बरही थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सात साल से फरारी काट रहे हत्या के आरोपी राजाराम तिवारी को मुंबई में पकड़कर कटनी लाकर जेल भेज दिया।
मामला 2018 का… हत्या का आरोपी सात वर्षों से गायब
अपराध क्रमांक 329/2018 में धारा 302 समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पाँच आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर आजीवन कारावास की सजा पा चुके हैं।
लेकिन छठवां आरोपी राजाराम तिवारी, निवासी ग्राम पिपरा, पुलिस की नज़र से लगातार बचता रहा। उसके ऊपर ₹10,000 का इनाम घोषित था।
मुंबई में बदला भेष, पहचान छिपाकर कर रहा था काम
बरही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मुंबई में नकली पहचान के साथ छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मुंबई में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस टीम की शातिर ट्रैकिंग, फरार आरोपी की गिरफ्तारी
कार्रवाई में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक अंकित बढ़गैया, दिलीप कोल, अजय (साइबर सेल कटनी) और सैनिक बृजेश सिंह की विशेष भूमिका रही।
बरही पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि फरार चाहे कितनी भी दूर भागे, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।


