देखे VIDEO
गति, प्रगति और गौरव का प्रतीक बनी ‘वंदे भारत ट्रेन’
प्रधानमंत्री द्वारा बनारस–खजुराहो सहित चार नई ट्रेनों की सौगात
मध्यप्रदेश को आज रेल सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपहार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस–खजुराहो रूट सहित देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। नई सेवा से खजुराहो, जो भारतीय कला, स्थापत्य और संस्कृति की अनमोल धरोहर माना जाता है, अब काशी एवं अन्य प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक नगरों से तेज़, आधुनिक और सुविधाजनक रेल संपर्क से जुड़ जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार यह नई ट्रेन पर्यटन क्षेत्र को मजबूत आधार देगी। खजुराहो आने वाले देश–विदेश के पर्यटकों के लिए यात्रा समय कम होगा, सुविधा बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेशवासियों ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह कदम मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देगा।


