कटनी: यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पार्थ समाधिया को फोन पर 5 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत
कटनी जिले में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष पार्थ समाधिया ने माधव नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार 7 नवंबर को दोपहर 2:49 बजे मोबाइल नंबर 7389627109 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने 24 घंटे के भीतर 5 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। रकम न देने पर कटनी छोड़ने, राजनीति न करने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
पार्थ समाधिया ने बताया कि कॉल सुबह दोबारा आया, जिसमें आरोपी ने धमकी दोहराई। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने जान–माल की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। प्रकरण की प्रति डीजीपी भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर और पुलिस अधीक्षक कटनी को भी भेजी गई है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कटनी: यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अभय खरे को 3 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी, थाने में आवेदन
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष अभय खरे को मोबाइल नंबर 7389627109 से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। अभय खरे ने माधव नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार 7 नवंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे अभय खरे के मोबाइल नंबर 7999656055 पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘युवा जिला उपाध्यक्ष’ बताकर 3 लाख रुपये की मांग की। धमकी देने वाले ने कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो अभय खरे और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आवेदक ने बताया कि उनके बैंक खाते में लगभग तीन से पांच लाख रुपये जमा हैं, जिसकी जानकारी आरोपी के पास होने की आशंका है।
अभय खरे ने पुलिस से अनुरोध किया है कि कॉल नंबर की जांच कर मामला दर्ज किया जाए और उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। आवेदन की प्रतियां डीजीपी भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर और पुलिस अधीक्षक कटनी को भी भेजी गई हैं।
मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।



