कालापीपल(बब्लू जायसवाल) महिला और बाल सुरक्षा को लेकर कालापीपल पुलिस ने‘मुस्कान विशेष अभियान’के तहत व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है,1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पुलिस न केवल गुमशुदा बच्चों की तलाश में सक्रिय है,बल्कि स्कूलों,कॉलेजों और बस्तियों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी देना है,एस पी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है,जिसमें शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख थाना प्रभारी मनोहर जगेत उपनिरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में थाना कालापीपल के अंतर्गत सहारा हायर सेकेंडरी स्कूल में मुस्कान अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया,कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को पॉक्सो एक्ट,मानव तस्करी,बाल विवाह,गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी,इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत उपनिरीक्षक रवि भंडारी उपनिरीक्षक सुनीता मेवाड़ा एवं समस्त पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।


