छिन्दवाड़ा/06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आबकारी विभाग के कार्यों एवं विभाग द्वारा राजस्व प्राप्ति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का द्वारा विभाग के कार्यों को विस्तार से अवगत कराया गया, जिसमें लायसेंस फीस जमा प्रक्रिया, ई-बैंक गारंटी, आबकारी अपराधों का नियंत्रण, शिकायतों, सीएम हेल्पलाइन आदि के विषय में जानकारी दी गई।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने अवैध रूप से महुआ से शराब निर्माण एवं विक्रय को कठोरता से नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर समय सीमा में कार्यवाही करने व अवैध शराब के अन्य प्रकार की शिकायतों पर भी ठोस एवं कठोर कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी श्री एक्का के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाशचंद्र चौहान, सुश्री भारती गोंड, श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, सुश्री नवोदिता पारा, श्री राजेश सिंहल, आबकारी उप निरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीत सिंह धुर्वे, श्रीमती वैशाली भगत, श्री अनिकेत पटेल, सुश्री रुचि बागरी व श्री हर्ष सोनी उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


