• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक* *गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की गंभीरता से निगरानी के निर्देश दिए* *जन्मप्रमाण पत्र जन्म के 48 घंटों के अंदर मिल सके, बनाएं ऐसी व्यवस्था – कलेक्टर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक*  *गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की गंभीरता से निगरानी के निर्देश दिए*  *जन्मप्रमाण पत्र जन्म के 48 घंटों के अंदर मिल सके, बनाएं ऐसी व्यवस्था – कलेक्टर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित दैनिक गतिविधियों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना तथा पोषण ट्रैकर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही गर्भवती माताओं और शिशु स्वास्थ्य को बेहतरी के लिए दोनों विभागों को अच्छे समन्वय के साथ कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्यों की समय सीमा में पूर्ति पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों विभागों को बेहतर आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँच सके और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सके।

श्री नारायन ने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करें तथा पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

48 घंटे के अंदर बन जाए जन्मप्रमाण पत्र – बैठक में बताया गया लाडली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीयन में जन्मप्रमाण न होने की समस्या आ रही है। निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र संबंधित स्थानीय निकाय के माध्यम से तैयार किए जाते हैं, जबकि शासकीय अस्पतालों में जन्में बच्चों के संबंधित अस्पताल से ही बनाए जाते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएमएचओ ऐसी व्यवस्था बनाएं कि शासकीय अस्पतालों में जन्में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अधिकतम 48 घंटों के अंदर बनकर तैयार हो जाएं। जिससे विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ हितग्राहियों को प्रदाय किया जा सके।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर ने किया स्‍लीमनाबाद टनल के खनन कार्य का निरीक्षण  जनवरी 2026 तक पूरा हो जायेगा खनन कार्य  मात्र 630 मीटर ही टनल खनन कार्य शेष

कलेक्‍टर ने किया स्‍लीमनाबाद टनल के खनन कार्य का निरीक्षण जनवरी 2026 तक पूरा हो जायेगा खनन कार्य मात्र 630 मीटर ही टनल खनन कार्य शेष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d