छिंदवाड़ा, दिनांक 06/11/2025– अप्रत्याशित वर्षा, घटते बुवाई सत्र और वैश्विक जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच, छिंदवाड़ा जिला नरवाई प्रबंधन के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने की दिशा में अग्रसर है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, छिंदवाड़ा द्वारा ग्राम रामगढ़ी में “नरवाई प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि” कार्यशाला आयोजित की गई जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक यांत्रिक तकनीकों से जोड़ना और स्थायी कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना रहा। साथ ही कार्यशाला में कॉर्न हेडर द्वारा मक्के की हार्वेस्टिंग के तुरंत उपरांत सुपरसीडर से अगली फसल गेहू की मक्के की नरवाई का प्रबंधन करते हुए सीधी बोनी का प्रदर्शन किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


