• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शोभायात्रा एवं जुलूस के साथ श्री बजरंग बली कटाये घाट मेले का शुभारंभ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे मधई मंदिर से प्रारंभ होगी भव्य शोभायात्रा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2025
in कटनी
0
शोभायात्रा एवं जुलूस के साथ श्री बजरंग बली कटाये घाट मेले का शुभारंभ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे मधई मंदिर से प्रारंभ होगी भव्य शोभायात्रा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST  मनीष गौतम 9993205230

कटनी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित होने वाले श्री बजरंग कटाये घाट मेले का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पार्षदों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में बुधवार 5 नवंबर को दोपहर तीन बजे से मघई मंदिर से श्री बजरंगबली जी की भव्य शोभायात्रा के साथ किया जायेगा। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से सुभाष चैक, झंडा बाजार आजाद चैक मिशन चैक से होते हुए कटाये घाट पहुंचेगी, जहां श्री बजरंग बली जी की प्रतिमा स्थापना के साथ ही मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन मंे नागरिकों के मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष मेला आयोजन हेतु विशेष तैयारियां की जाकर रोजाना विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूंद प्रतियोगिताओं सहित कृष्ण रासलीला, दिवारी नृत्य, सुंदरकांड, दंगल, लेजर शो, गंगा आरती व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष आयोजित मेले के दौरान विशेष टेंट एवं डेकोरेशन के प्रयास किये गए है। मेला स्थल पर अजमेर से पहुंचे इरफान खान द्वारा लगाए गए लगभग 45 फुट के नाव झूला, गोल झूला सहित चकरी झूला एवं जंपिंग झूला का मेले में पहुंचने वाले नागरिकण आनंद प्राप्त कर सकेंगे। वहीं विभिन्न सामग्रियों एवं खाद्य पदार्थो की दुकानें भी मेला स्थल पर लगाई जाएंगी।

कार्यक्रमों का विवरण

श्री बजरंग बली कटाएघाट मेले के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रमों के तहत 6 नवंबर से 8 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे से नगर के विभिन्न शालाओं के छात्र -छात्राओं द्वारा एकल गायन, निबंध प्रतियोगिता एकल रिकार्ड नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं फैंसी ड्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। वहीं नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉल भी लगाए जाएगें।

खेलकूद प्रतियोगिता


श्री बजरंग कटाये घाट मेले के दौरान दोपहर 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक तीन दिवसीय आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के तहत 6 नवंबर को खो-खो प्रतियोगिता, 7 नवंबर को वालीबाल प्रतियोगिता तथा 8 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

ये कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

श्री बजरंग कटाएघाट मेला आयोजन का नागरिक गण भरपूर आनंद प्राप्त कर सकें इस हेतु 6 नवंबर से 8 नवंबर तक सायंकाल 5ः30 बजे से 8 बजे तक विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों कृष्ण रासलीला, दिवारी नृत्य, सुंदरकांड पाठ, दंगल, लेजर शो, गंगा आरती के अलावा महिलाओं के कार्यक्रम सहित सामाजिक संदेश प्रसारित करने वाली लद्यु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तदोपरांत 9 नवंबर को सायंकाल 3ः30 बजे से पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाकर मेले की समाप्ति की घोषणा की जायेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d