MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी (4 नवंबर) – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत शासकीय एवं निकाय संचालित शाला भवनों के निर्माण, विकास, आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल, विद्युतीकरण, फर्नीचर इत्यादि के मूलभूत कार्यों के लिए सहायक यंत्री आदेश जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा जारी आदेश मे नोडल अधिकारी के रूप में आदेश जैन को मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956, मध्य प्रदेश लेखा एवं वित्त नियम 2018, भंडार क्रय नियम के साथ ही समय -समय पर शासन के आदेशों, निर्देशों एवं निगम परिषद व मेयर-इन-काउंसिल के निर्णयों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।


