• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच नियमों के उल्‍लंघन पर 2 यात्री बसें एवं 3 स्कूल बसें जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच  नियमों के उल्‍लंघन पर 2 यात्री बसें एवं 3 स्कूल बसें जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST  मनीष गौतम 9993205230

कटनी बिना परमिट, फिटनेस तथा लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा बैठक में दिये गये निर्देश के पालन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा कटनी–उमरिया एवं कटनी–जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री एवं स्कूल बसों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर 2 यात्री बसें एवं 3 स्कूल बसें जब्त की गईं।

जांच के दौरान, यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफए 4533 बिना परमिट संचालित होती पाई गई। वाहन को जब्‍त कर थाना कुठियाला में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक एमपी 13 जेडएन 2724 बिना परमिट एवं बिना बीमा के पाई गई। वाहन को जब्‍त कर थाना स्लीमनाबाद में रखा गया। वहीं स्कूल बस क्रमांक एमपी 21 पी 0392 में पैनिक बटन एवं अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया, जिसके चलते वाहन की फिटनेस निरस्त की गई एवं थाना स्लीमनाबाद में रखा गया।

इसके अलावा स्कूल बस क्रमांक एमपी 21 पी 0356 बिना बीमा एवं बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के बच्चों को लेकर संचालित होती पाई गई। वाहन को थाना स्लीमनाबाद में जब्‍त किया गया। बस क्रमांक एमपी 21 पी 0247 में भी पैनिक बटन एवं अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया। वाहन की फिटनेस निरस्त कर इसे परिवहन कार्यालय कटनी में रखा गया।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ परमिट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शोभायात्रा एवं जुलूस के साथ श्री बजरंग बली कटाये घाट मेले का शुभारंभ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे मधई मंदिर से प्रारंभ होगी भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा एवं जुलूस के साथ श्री बजरंग बली कटाये घाट मेले का शुभारंभ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे मधई मंदिर से प्रारंभ होगी भव्य शोभायात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d