• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा से आयोजित होगा श्री बजरंग कटाये घाट मेला* *महापौर,निगमायुक्त ,पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नगर निगम में बैठक संपन्न* *स्वच्छता संदेश के साथ प्लास्टिक मुक्त मेले का करें आयोजन – महापौर श्रीमती सूरी*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 28, 2025
in कटनी
0
*प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा से आयोजित होगा श्री बजरंग कटाये घाट मेला*  *महापौर,निगमायुक्त ,पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नगर निगम में बैठक संपन्न*   *स्वच्छता संदेश के साथ प्लास्टिक मुक्त मेले का करें आयोजन – महापौर श्रीमती सूरी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी (28 अक्टूबर) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री बजरंग कटाये घाट मेले का भव्य आयोजन कार्तिक पूर्णिमा से किया जाएगा इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद कार्यक्रमों विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां आयोजित कर बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को मेले से जोडते हुए भव्य एवं सफल मेला आयोजित करने का निर्णय महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित श्री बजरंग कटाएघाट मेला आयोजन की बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, बीना बैनर्जी,सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सरला संतोष मिश्रा नन्ही बाई तुलाराम गौटिया,सुखदेव चौधरी, उमेन्द्र अहिरवार, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, संजीव सूरी, समाजसेवी संजय तिवारी, विनीत जायसवाल, नरेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियो एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

*विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित*

बैठक में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से मेले का शुभारंभ परम्परानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर बुधवार को मधई मंदिर से जुलूस निकालकर किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त इस वर्ष भी पाँच दिवसीय मेले में स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,विज्ञान प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट बनाए जानें, वेट लिफ्टिंग, कवि सम्मेलन, सुंदरकांड, सामाजिक सन्देश देती हुई स्क्रीनिंग कार्यक्रम ,दीवाली नृत्य, निबंध व भाषण जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर मेले को मनोरंजक बनाने विस्तृत चर्चा की गई।

महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शाला प्राचार्यों से चर्चा करते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाओं जैसे साफ सफाई पार्किंग व्यवस्था,प्राथमिक उपचार,एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट, इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से करते हुए श्री बजरंग कटाये घाट मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने की बात कही।

वहीं बैठक के दौरान निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बैठक के दौरान प्राप्त सुझाव व समस्याओं का निराकरण करते हुए विस्तृत कार्ययोजना के अनुसार सफल मेले का आयोजन किये जाने की बात कही। मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए मेले में आकर्षक साज-सज्जा ,बच्चों, महिलाओं व युवाओं सभी वर्ग के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। निगमायुक्त ने अधिकारियों को एरिया का ले-आउट तैयार कर, मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार करने, सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में कंट्रोल रूम बनाने तथा कैमरे लगाए जाने ,मेले के दौरान सभी दुकानों को व्यवस्थित लगाये जाने के साथ मेला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु टीम को तैनात रखते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने व व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, पूर्व प्राचार्य सुश्री राजेंद्र कौर लांबा,प्र सहा यंत्री आदेश जैन,प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, साधुराम उच्चतर माध्यमिक शाला,के.सी.एस एवं ए रविंद्रराव शाला के प्राचार्य, शिक्षकों सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,* पुलिस द्वारा संपादक अजय ठाकरे को बिना जांच के झूठे प्रकरण एवं परिवार को न किया जाए परेशान

*पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,* पुलिस द्वारा संपादक अजय ठाकरे को बिना जांच के झूठे प्रकरण एवं परिवार को न किया जाए परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d