• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिवनी

*पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,* पुलिस द्वारा संपादक अजय ठाकरे को बिना जांच के झूठे प्रकरण एवं परिवार को न किया जाए परेशान

by Manish Gautam Chiefeditor
October 28, 2025
in सिवनी
0
*पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,* पुलिस द्वारा संपादक अजय ठाकरे को बिना जांच के झूठे प्रकरण एवं परिवार को न किया जाए परेशान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिवनी 28 अक्टूबर 2025 – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव एवं गृहमंत्री के नाम पत्रकार संगठनों ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ जाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें पत्रकार संगठनों ने उल्लेख किया है कि सिवनी जिले में कार्यरत पत्रकार निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनता की आवाज- प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी समय-समय पर पत्रकारों के मान सम्मान की बात करते आई है, परंतु दुर्भाग्यवश जमीनी स्तर पर कई बार पत्रकारों के साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता है। कभी उन पर हमले किए जाते हैं, तो कभी बिना जांच के झूठे प्रकरण दर्ज कर उन्हें परेशान किया जाता है। इस प्रकार की कार्यवाही से लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है। ज्ञापन में आगे उन्होंने उल्लेख किया है कि महोदय, शिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 899/2025 में धारा 121(1), 132, 221, 296, 324(4), 351(3) 191(2) के अंतर्गत लगभग 08-10 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें दैनिक सिवनी न्यूज के संपादक श्री अजय ठाकरे का नाम भी शामिल किया गया है। जबकि श्री ठाकरे उस समय मात्र समाचार कवरेज के उद्देश्य से मौके पर उपस्थित थे। यहां यह उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस दल ‌द्वारा श्री अजय ठाकरे के निवास पर जाकर उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल पत्रकारों की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध भी है।अतः निवेदन है कि श्री अजय ठाकरे, संपादक दैनिक सिवनी न्यूज़ के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए, जांच पूरी होने से पूर्व उनके परिवार को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए एवं पुलिस बल ‌द्वारा उनके निवास पर जाकर कार्यवाही का भय प्रदर्शित न किया जाए, प्रदेश के पत्रकार संपादक, संवाददाता, ब्यूरो प्रभारी, स्ट्रिंगर एवं फील्ड में कार्यरत प्रेस फोटोग्राफर की सुरक्षा हेतु विशेष कानून (Journalist Protection Law) बनाया जाए, किसी भी पत्रकार के विरुद्ध यदि शिकायत प्राप्त होती है, तो उस पर राजपत्रित अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराए जाने के बाद ही किसी भी प्रकार की एफआईआर या कार्रवाई की जाए, प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को भीड़ का हिस्सा न मानते हुए, बिना जांच के षड्यंत्रपूर्वक एफआईआर दर्ज किए जाने पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि उपर्युक्त बिंदुओं पर सद्भावनापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें, ताकि प्रदेश के पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन भयमुक्त होकर कर सकें। ज्ञापन की प्रतिलिपि श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय जबलपुर, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय छिंदवाडा को भी प्रेषित की गई है।

सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट 🙏🏼

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विधायक श्री पाठक,कलेक्टर व एसपी पहुंचे विजयराघवगढ़*  *विजयराघवगढ़ में स्थिति शांतिपूर्ण, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला*  *डीआईजी पहुंचे घटनास्थल कैमोर*

*विधायक श्री पाठक,कलेक्टर व एसपी पहुंचे विजयराघवगढ़* *विजयराघवगढ़ में स्थिति शांतिपूर्ण, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला* *डीआईजी पहुंचे घटनास्थल कैमोर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d