✨ MP NEWS CAST✨
कटनी। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व के अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आगामी 2 नवंबर तक रोजाना प्रभातफेरी, 3 नवंबर को नगर संकीर्तन जुलूस, तथा 5 नवंबर (बुधवार) को होने वाले मुख्य प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के दौरान नगर की साफ-सफाई, रोशनी और पानी की व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के आदेश दिए गए हैं।
निगमायुक्त ने जारी आदेश में स्पष्ट किया कि
🔹 कार्यक्रम स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई, चूने की लाइनिंग, तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए।
🔹 आवारा पशुओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जिम्मेदारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षकों और वार्ड दरोगाओं को सौंपी गई है।
🔹 प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सुधीर मिश्रा (प्र. कार्यपालन यंत्री), आदेश जैन (प्र. सहायक यंत्री) और मोना कारेरा (उपयंत्री) को दिया गया है।
🔹 वहीं शुद्ध पेयजल और टैंकर व्यवस्था की जिम्मेदारी मृदुल श्रीवास्तव (उपयंत्री) एवं अभिषेक अरजरिया को सौंपी गई है।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएँ ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
📍 कटनी से तड़क-भड़क MP News Cast की रिपोर्ट


