✈️ महिला के अंडरगारमेंट्स में छिपाए 6 सोने के बिस्किट, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई देखे। VIDEO
दिल्ली — इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने म्यांमार से आई एक महिला यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। जांच के दौरान महिला के अंडरगारमेंट्स में 6 सोने के बिस्किट छिपे मिले। अधिकारियों के अनुसार, महिला फ्लाइट से म्यांमार से दिल्ली पहुंची थी और कस्टम जांच से बचने की कोशिश कर रही थी। संदिग्ध गतिविधि के चलते जब उसकी तलाशी ली गई तो अंडरगारमेंट्स के अंदर करीब 1 किलो से अधिक वजनी सोना बरामद किया गया। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर महिला को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।