कटनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग मध्य प्रदेश शासन के संयोजन में विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आयोजन में अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार अतुलेश सिंह, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले उपस्थित हुए।
आनंद की ओर, जीवन का लेखा-जोखा सत्रों के माध्यम से आनंद विभाग की अवधारणा से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन और आभार विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के ब्लॉक समन्वयक जग्गी पटेल, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेता क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता गण रामानुज पांडेय विनीत सोंधिया श्रीमती संयोगिता मिश्रा छात्रा संध्या नामदेव, समाजसेवी साध्वी निगम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यशाला में आम जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले विभागों के 60 प्रतिभागी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग के संयुक्त संयोजन में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जीवन में आनंद की अनुभूति कराने एवं उनके व्यवहार में सकारात्मक सोच पैदा करने की दृष्टि से एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह आयोजन विकासखंड कटनी में भी किया गया है। वहीं आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने मंच में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को आनंद विभाग की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।


