रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता बालक 14 वर्ष हेतु समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 14 अक्टूबर को आदेश जारी कर शैक्षणिक सत्र 2025- 26 स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर बालक 14 वर्ष हेतु 24 , 25 अक्टूबर को बैतूल में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयन के लिए निर्देश दिए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा क्रिकेट टीम चयन हेतु अंडर 14 बालक खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। गुरुवार 23 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी नर्मदापुरम के हस्ताक्षर से जब संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2025_26 के लिए जिला नर्मदापुरम की वरिष्ठता अनुसार सूची जारी हुई तो उसमें अब सवाल भी खड़े होने लगे हैं। जब नर्मदापुरम विकासखंड खेल अधिकारी के हस्ताक्षर से अंडर 14 बालक सूची में चयनित 16 खिलाड़ियों सहित चार अतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई थी, तो मुख्य टीम के चयनित मात्र 3 खिलाड़ियों के नाम जिला टीम से हटाए गए और जिला टीम घोषित कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जो संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन हुआ,उसमें सिवनीमालवा के 2 खिलाड़ी और इटारसी से 2 खिलाड़ी का चयन किया गया। टीम में बाकी चयनित 12 खिलाड़ी नर्मदापुरम से ही चयन किए गए हैं। अब जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट टीम चयन को लेकर साल भर क्रिकेट ग्राउंड पर प्रेक्टिस करने वाले बच्चों के पालकों में आक्रोश और सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट टीम के चयन पर उठ रहे सवालों की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी के लिए कार्यालय में मिलने पहुंचे तो बताया गया कि वह आज छुट्टी पर है। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी ने बताया कि जिला टीम में परफॉर्मेंस के आधार पर बालकों का चयन किया गया है। जिला टीम में 6 ब्लॉक के बच्चों का चयन हुआ है। हमारी टीम प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं है। बताया जाता कि जल्द ही पालकगण इस गंभीर विषय पर जांच की मांग करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार डॉ सीमा कैथवास ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए क्योंकि यह उनके खेल भविष्य का सवाल है। हम पूरी चयन प्रक्रिया की जांच की मांग करेंगे।


