रीठी
दो मोटरसाइकिलो के आमने सामने से टकराने से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रीठी सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेहटा निवासी नीरज पिता शंकर चौधरी जो ग्राम तिघरा कला अपने मामा के यहां से अपने घर बरेहटा आ रहा था l वही ग्राम भरवारा तहसील शाहनगर निवासी संदीप पिता कालूराम कड़ेरा जो रीठी अपने घर जा रहा था कि तभी डांग मोड के पास अचानक 24 अक्तूबर की साम आमने-सामने मोटरसाइकिल टकराने से दोनो मोटरसाइकिल चालकों को गंभीर चोटे आई जिन्हें रीठी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
वही ड्यूटी तैनात स्टाप नर्स ने बताया कि डॉक्टर के देखने के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा l वहीं घायल मरीज के भाई ऊदल ने बताया कि 20 से 25 मिनट हो गए लेकिन अभी तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आए केवल नर्स ने ही मरहम पट्टी की है ।
अब सोचने वाली बात यह है कि आपातकालीन सेवाएं देने वाला सरकारी अस्पताल में जब डॉक्टर होने के बाद भी डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो उनका उपचार कैसे होगा ।
हरिशंकर बेन,,


