“SDM हूँ मैं यहाँ का” — बोलकर पेट्रोल पंप कर्मी को थप्पड़ मारा 👋 बदले में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी एसडीएम साहब देखे cctv
SDM साहब कार्यवाही से बचने के लिए अब अपनी पत्नी को बीच में ला रहे हैं! बता रहे हैं कि पेट्रोल पंप वाले ने उनकी पत्नी को आंख मारी थी। सोचिए ये सिविल सर्वेंट हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेट्रोल पंप वाला दूसरी गाड़ी में में भर रहा है जो उसके पीछे है और साहब जी उसके साथ हाथापाई करने लगते हैं। इतने में ही दूसरा व्यक्ति भी आ जाता है और ये उसे थप्पड़ मारते हैं। और वह भी इन्हें थप्पड़ मारता है। प्रश्न यह है कि दो व्यक्ति हैं इनमें से किसने SDM साहब की पत्नी को आंख मारी? क्योंकि जिसके साथ इन्होंने पहले हाथापाई की है वह पीछे की गाड़ी में CNG भर रहा था। वह तो इनकी गाड़ी की तरफ देख भी नहीं रहा था फिर आंख कैसे मार दी? मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है और एसडीएम साहब राजस्थान के ही प्रतापगढ़ के एसडीएम है।