रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। गोवर्धन पर्व के शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अपने निज निवास स्थित सांसद संवाद केन्द्र पर पारिवारिक सदस्यों के साथ विधि-विधान से भगवान गोवर्धन जी का पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती नारोलिया ने भगवान से सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित जनों को पर्व की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास नारोलिया, रोमा नारोलिया,अंजू नारोलिया,विराज नारोलिया, सहायक परसराम चौरे, दुर्गेश परमाल, नारायण तोमर, अजय वर्मा, रामकिशोर सरयाम सहित वरिष्ठ जन उपस्थिति रहे।


