पन्ना। बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में पुलिस पर हुए हमले के बाद अब हालात धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहे हैं। सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
घटना के बाद एसपी निवेदिता नायडू और डीआईजी छतरपुर लगातार कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा है। सागर रेंज आईजी हिमानी खन्ना ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि “कानून-व्यवस्था से समझौता करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।”
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पंचम यादव की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने उकसावे में आकर हमला किया था। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है।
🔺मुख्य बिंदु:
- घायल थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया का सतना में इलाज जारी, स्थिति स्थिर।
- 10 से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी पंचम यादव पुलिस अभिरक्षा में।
- पन्ना एसपी और डीआईजी मौके पर, गांव में अतिरिक्त बल तैनात।
- आईजी ने दिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।


