छिंदवाड़ा।
शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री पातालेश्वर मंदिर के पास लगे नाले में आज सुबह एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब नाले में संदिग्ध वस्तु देखी तो पास जाकर देखने पर नवजात का शव दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और गहरा दुख देखने को मिला। नागरिकों ने कहा कि यह कृत्य अमानवीय और समाज को शर्मसार करने वाला है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
🔹 स्थान: श्री पातालेश्वर मंदिर के पास, छिंदवाड़ा
🔹 समय: आज सुबह लगभग 10 बजे
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं ताकि दोषियों को शीघ्र पकड़ा जा सके।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


