महिला नर्स से कहा, ”मेरे साथ चलो, मैं 5000 दूंगा या 10000 ले लो.”
नर्स ने शख्स को एक के बाद एक जड़े 21 थप्पड़
महिला नर्स ने शख्स की इस अभद्र हरकत को बर्दाश्त नहीं किया और उसे एक के बाद एक डेढ़ मिनट के भीतर करीब 21 थप्पड़ जड़ दिए. घटना के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने और आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले करने की सलाह दी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बार-बार सॉरी-सॉरी कह रहा था, लेकिन नर्स अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई और उसे थप्पड़ मारना जारी रखा. घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य महिला स्टाफ ने आरोप लगाया कि शख्स ने उनसे भी अश्लील बातें की. शख्स ने कहा कि मरीज को इंजेक्शन दे दो और फिर मेरे साथ सो जाओ.
अस्पताल प्रशासन ने की नर्स की तारीफ
वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि उसने सफाई कर्मचारी तक को निशाना बनाया था. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग नर्स की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के CMI अस्पताल से एक घटना


