कटनी। सतर्कता दिवस के अवसर पर डी.ए.वी. सी.एम.सी. नई दिल्ली के तत्वावधान में “रन फॉर डी.ए.वी.” मैराथन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। शहर के चांडक चौक से लेकर जे.पी.वी. विद्यालय परिसर तक विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ दौड़ लगाई।
इस आयोजन में जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी.ए.वी. विद्यालय सहित विभिन्न डी.ए.वी. संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने जोश, अनुशासन और सतर्कता से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. सिन्हा ने की। इस अवसर पर कैमोर डी.ए.वी. के प्राचार्य श्री जी.के. उदगाता, डी.ए.वी. कोटेश्वर के प्राचार्य श्री शिवेंद्र श्रीवास्तव, डी.ए.वी. केलड्रीज की प्राचार्या श्रीमती संजना मधुकर एवं डी.ए.वी. उकवा के प्रधानाचार्य श्री मनीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🚨 ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम की निगरानी की गई, वहीं कटनी पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह अपनी सेवाएं देकर आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्राचार्य श्री एस.के. सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा —
“डी.ए.वी. संस्था शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक चेतना की धारा को आगे बढ़ा रही है। सतर्कता दिवस हमें ईमानदारी और जिम्मेदारी का संदेश देता है।”
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।
इस आयोजन ने छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सतर्कता की भावना को नई ऊर्जा दी। 🇮🇳✨
🟡 MP NEWS CAST – कटनी से मनीष गौतम की रिपोर्ट 🟡


