iकटनी/आगामी 13अक्टूबर दिन सोमवार को वेद वेदांत के मर्मज्ञ राष्ट्रीय कथावाचक श्री वेंकटेशाचार्य जी महाराज भागवत कृपा निकुंज चित्रकूट धाम से कटनी आगमन हो रहा है,वे श्री राघव आनंद रामायण मंडल कटनी के आमंत्रण पर श्री शंकर मंदिर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विश्राम बाबा वार्ड कटनी स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय भगवद् सत्संग में अपनी सरस वाणी से दिव्य प्रवचन करेंगे।
उल्लेखनीय है, कि इस आयोजन में श्री राघव आनंद रामायण मंडल के अध्यक्ष पण्डित रामाधार गौतम, राजेंद्र गर्ग मुकेश तिवारी, डाक्टर आर के पाठक, के एल श्रीवास्तव, राजेन्द्र खम्परिया,पण्डित रामचरण मिश्रा, पण्डित गोविन्द तिवारी,एन के पारिख, एडवोकेट अनुज तिवारी, श्यामसुंदर मिश्रा, कमलेश सिंह सोलंकी, विनय मिश्रा, मधुसूदन दुबे ,सी एल पटेल,आर पी राय, जितेन्द्र गर्ग, हेमन्त मिश्रा, पुरुषोत्तमदास नामदेव, राजेश पांडे, सतीश शर्मा, हीरा चौरसिया आदि ने अधिक से अधिक भगवद् रस रसिक श्रोता बन्धुओं से उपस्थिति का अनुरोध किया है।
रामाधार गौतम


