पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 0-5 वर्ष के बच्चों को लक्ष्य लेकर आज देश भर मैं दो बूंद जिंदगी की जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
अभियान के उद्घाटन अवसर पर
डॉक्टर सहीत स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी मौजूद रहे l
यह अभियान आज से शुरू होकर आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की दवा पिलाना है, ताकि क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाया जा सके।
हरिशंकर बेन


