छिंदवाड़ा, 11 अक्टूबर 2025 — नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम सिंह अहके ने आज एक संवेदनशील पहल करते हुए नागपुर के एम्स एवं न्यू हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती कफ सीरप से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की सेहत और उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में परिजनों और चिकित्सकों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
गौरतलब है कि महापौर विक्रम सिंह अहके ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उपहार, बुके, फ्लेक्स या किसी भी तरह के उत्सव से दूरी बनाकर एक मानवीय अपील की थी कि जन्मदिन पर होने वाला खर्च इन बीमार बच्चों की सहायता के लिए दान स्वरूप किया जाए। उनकी इस अपील पर नगर वासियों और शुभचिंतकों ने दिल से साथ दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक सहयोग राशि एकत्रित की गई जिसे आज उन्होंने नागपुर जाकर पीड़ित परिवारों को स्वयं सौंपा। महापौर ने कहा कि “सच्चा उत्सव वही है जो किसी के चेहरे पर मुस्कान लाए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा ,डॉ. बारंगे सिद्धांत थनेसर, धीरज राउत, शुभम मालवी एवं सौरभ वर्मा भी उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


